वन कर्मचारियों के साथ मारपीट करने पर भड़के वन कर्मी






वन कर्मचारी नेता ने दी कार्य बहिष्कार की चेतावनी

भीमताल(नैनीताल)‌। धारी विकासखंड में बुधवार को दीनी तल्ली में कुछ ग्रामीणों द्वारा वन विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। वन कर्मचारियों के साथ मारपीट करने और गाली गलौज किए जाने से वन कर्मचारियों में गुस्सा है‌। वन बीट अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल भगत ने कहा कि वन कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा‌। भगत ने बताया कि बुधवार को गांव के कुछ लोगों ने वन कर्मियों के साथ मारपीट और गाली गलौज की है। भगत ने कहा वन कर्मियों की ओर से वन्य जीवों को पकड़ने के लिए दिन रात काम किया जा रहा है। लेकिन इसके बाद भी उनके साथ मारपीट करना गलत है। भगत ने कहा कि दो दिन में मारपीट करने वालों द्वारा ग्रामीणों के सामने माफी नहीं मांगी गई तो वन कर्मी अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करेंगे। नैनीताल डीएफओ आकाश गंगवार ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। विभाग की तरफ से मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours