शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए डॉ. शंकर सिंह बिष्ट सम्मानित

Estimated read time 0 min read





भीमताल। महर्षि विद्या मंदिर, रानीबाग के प्रधानाचार्य डॉ. शंकर सिंह बिष्ट को देहरादून स्थित आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी में आयोजित प्रिंसिपल कॉन्क्लेव में उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान एवं शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
इस कॉन्क्लेव में देशभर से आए शिक्षा जगत के वरिष्ठ शिक्षाविदों एवं विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा की गुणवत्ता, नवाचार और नेतृत्व क्षमता पर विस्तार से चर्चा की गई।
कॉन्क्लेव के अवसर पर महर्षि विद्या मंदिर, रानीबाग की तीन शिक्षिकाओं सुनीता बिष्ट, गंगा साह एवं रानी उपाध्याय को भी उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षाविद प्रकाश चंद्र सिंह दानू, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी विनोद घड़ियाल, प्रदीप सिंह एनेरिया तथा चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े हिमांशु रावत को भी सम्मान से नवाजा गया।
विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रवासियों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी सम्मानित व्यक्तियों को बधाई दी।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours