गोर्खा संघ चन्द्रबनी की मासिक सभा में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत

Estimated read time 0 min read

देहरादून। गोर्खा संघ चन्द्रबनी और मंदिर समिति की मासिक सभा का आयोजन आज अध्यक्ष राजकुमार गुरुंग की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। मंदिर समिति की उपाध्यक्ष कुसुम राना ने गोर्खा संघ चुनाव मे नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया।

सेवलाकलां के पूर्व प्रधान और गोर्खा संघ चन्द्रबनी के पूर्व अध्यक्ष उत्तम सिंह थापा की धर्मपत्नी सत्या थापा ने विष्णु सदन मे एक अतिरिक्त कमरे का निर्माण कर आज गोर्खा संघ चन्द्रबनी व संसारी माता मंदिर समिति गोर्खा संघ को सौंपा। गोर्खा संघ और मंदिर समिति ने सभी ग्रामवासियों की तरफ से सत्या थापा का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद गुरुंग, सचिव महेश प्रधान व सहसचिव अनिल थापा, राजेश मल्ल, सनम राना (ऑडिटर), नर बहादुर राना (स्टोर कीपर), रोबिन थापा, प्रेम बहादुर गुरुंग, राजन राई, बुदेश राई, देवेंद्र शाही, कमल बस्नेत, सचिव विनीता गुरुंग, सहसचिव पूजा क्षेत्री, कोषाध्यक्ष संगीता राई, सविता राना, कल्पना थापा, इंदु शर्मा, पूर्व अध्यक्ष प्रेम फुल्ला थापा, पूर्व अध्यक्ष इंद्र बहादुर थापा, पूर्व उपाध्यक्ष देवेंद्र थापा, पूर्व उपाध्यक्ष रीता गुरुंग,कृष्ण बहादुर थापा, नंदलाल क्षेत्री, दिल बहादुर थापा, मन बहादुर आले, प्रोमिला थापा, पूनम राना सुशीला पोड़ेल आदि उपस्थित थे।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours