ओखलकांडा में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में विधायक कैड़ा व जिलाधिकारी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Estimated read time 1 min read





भीमताल। ओखलकांडा ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित जन-जन की सरकार, जनता के द्वार कार्यक्रम में भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा एवं जिलाधिकारी नैनीताल ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।
ग्रामीणों ने जंगली जानवरों के आतंक से निजात, सड़क, बिजली, पेयजल और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से अवगत कराया। इस पर विधायक राम सिंह कैड़ा ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में आदमखोर गुलदार एवं बाघ को शीघ्र मारने के लिए प्राइवेट शिकारी बुलाने की कार्रवाई की जाए। साथ ही प्रभावित गांवों में सौर ऊर्जा लाइट लगाने तथा पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विधायक कैड़ा ने अधिकारियों को ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने को कहा। उन्होंने कहा कि जन-जन की सरकार, जनता के द्वार कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों की कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया है।
विधायक ने कहा कि सरकार का उद्देश्य गांव के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और इसी दिशा में सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करें।
विधायक कैड़ा ने जिलाधिकारी नैनीताल से भी अनुरोध किया कि संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देकर समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराया जाए।
कार्यक्रम में राज्य मंत्री शांति महरा, एसडीएम धारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours