मेहरागांव में तेंदुए ने कुत्ते को बनाया निवाला






लोगों के सामने से उठा ले गया कुत्ता

भीमताल(नैनीताल)‌। मेहरागांव में रविवार की शाम 4.30 बजे तेंदुआ एक कुत्ते को उठा ले गया। सभासद नीरज रैकुनी ने कुत्ते को ले जाते हुए देख तेंदुए के पीछे दौड़कर शोर मचाया तो तेंदुआ कुत्ते को छोड़ गया‌। लेकिन कुत्ता तब तक मर गया था। सभासद नीरज रैकुनी ने बताया कि तेंदुए ने एडवोकेट राजेंद्र पाठक के कुत्ते को हमला कर मार दिया। रैकुनी ने कहा कि मेहरागांव में तेंदुए का आतंक बना हुआ है‌। उन्होंने कहा कि तेंदुआ क्षेत्र में घरों के पास दिख रहा है। नीरज ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। ताकि लोगों में दहशत कम हो सके।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours