मुख्य शिक्षाधिकारी ने निजी विद्यालयों के लिए तय किए मानक
भीमताल(नैनीताल)। शिक्षा विभाग की ओर से वर्ष 2025 में नये शिक्षा सत्र में निजी स्कूल संचालकों पर प्रवेश शुल्क नहीं बढ़ाने और एनसीआरटी की किताबें ही लागू करने को लेकर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मुख्य शिक्षाधिकारी गोविंद जयसवाल ने जिले के सभी निजी स्कूल संचालकों को पत्र भेजकर नये शिक्षा सत्र में प्रवेश शुल्क नहीं बढ़ाने, एनसीआरटी की पुस्तकें लागू करने, स्कूली बच्चों को ड्रेस कोड और पुस्तकें विद्यालय से ही खरीदने के विवश नहीं करने को कहा है। सीईओ ने कहा कि निजी स्कूल संचालकों की ओर से नये शिक्षा सत्र में हर बार प्रवेश शुल्क बढ़ाने का आरोप लगाया जाता है। सीईओ ने कहा इस शिक्षा सत्र से पहले विद्यालय संचालक अभिभावक संघ के साथ बैठक करेंगे। बैठक में अभिभावकों की ओर से अगर प्रवेश शुल्क बढ़ाने की अनुमति मिलेगी तो तभी शुल्क बढ़ाया जा सकता है। सीईओ ने कहा बिना अभिभावकों की सहमति के प्रवेश शुल्क बढ़ाने में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा पुस्तकें भी एनसीआरटी की ही लागू की जाएंगी और स्कूली बच्चों को स्कूल से ड्रेस कोड लेने और पुस्तकें विद्यालय से खरीदने की शिकायत पर कड़ी कार्यवाही विद्यालय संचालकों पर की जाएगी।

+ There are no comments
Add yours