आलू बीमा राशि कम मिलने पर विधायक कैड़ा ने जताई नाराजगी, एमडी उद्यान से की वार्ता

Estimated read time 1 min read





भीमताल । विधायक राम सिंह कैड़ा ने किसानों को आलू फसल बीमा की बेहद कम राशि मिलने पर कड़ा रोष जताया है। उन्होंने उद्यान विभाग के एमडी से वार्ता कर भीमताल विधानसभा क्षेत्र के किसानों को उनकी जमा प्रीमियम राशि के अनुरूप उचित बीमा मुआवजा दिलाने की मांग की।
विधायक कैड़ा ने कहा कि रामगढ़, धारी, ओखलकांडा और भीमताल विकासखंड काश्तकार बाहुल्य क्षेत्र हैं, जहां के ग्रामीण मुख्य रूप से खेती पर निर्भर हैं। किसानों ने अपनी आलू फसल का बीमा कराया था, लेकिन बीमा कंपनी द्वारा दी गई राशि किसानों द्वारा जमा प्रीमियम के बराबर भी नहीं है। इससे किसानों के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
उन्होंने कहा कि एसबीआई बीमा कंपनी द्वारा किसानों को उनकी प्रीमियम राशि के सापेक्ष उचित आलू बीमा नहीं दिया गया है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। विधायक ने किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को उनकी जमा प्रीमियम के अनुरूप न्यायोचित बीमा राशि शीघ्र प्रदान की जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours