पुलिस जवानों को नए साल में पदोन्नति का तोहफा, 229 हैड कांस्टेबल बने ASI

Estimated read time 1 min read

  • डिप्टी एसपी एवं एडिशनल एसपी पद पर भी वर्ष में 102 पदोन्नतियां
  • पुलिस कर्मियों के कल्याण, समयबद्ध एवं पारदर्शी पदोन्नति के लिए पुलिस मुख्यालय प्रतिबद्ध : डीजीपी

देहरादून। उत्तराखण्ड पुलिस के जवानों के लिए नया साल पदोन्नति की सौगात लेकर आया है। पुलिस मुख्यालय ने नववर्ष के अवसर पर जवानों को बड़ा तोहफा देते हुए नागरिक पुलिस के 229 मुख्य आरक्षियों (Head Constables) को अपर उपनिरीक्षक (Additional Sub-Inspector) के पद पर पदोन्नत किया है। इनमें 25 महिला मुख्य आरक्षी भी शामिल हैं।

उत्तराखण्ड पुलिस विभाग के लिए वर्ष 2025 पदोन्नतियों के दृष्टिकोण से एक रिकॉर्ड वर्ष साबित हुआ है। इस वर्ष विभाग में विभिन्न रैंकों और संवर्गों में कुल 1060 अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिला है। यह पुलिस बल की कार्यक्षमता बढ़ाने और कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

विभिन्न संवर्गों में प्रमुख पदोन्नतियाँ इस प्रकार हैं

निरीक्षक– 150
उपनिरीक्षक –92
अपर/सहायक उप निरीक्षक –385
मुख्य आरक्षी –331

• अपर पुलिस अधीक्षक विशेष श्रेणी – 05
• अपर पुलिस अधीक्षक श्रेणी 01 – 10
• अपर पुलिस अधीक्षक श्रेणी 02 – 28
• पुलिस उपाधीक्षक, ज्येष्ठ वेतनमान – 18
• पुलिस उपाधीक्षक, कनिष्ठ वेतनमान – 33
• अपर पुलिस अधीक्षक दूरसंचार श्रेणी 02 – 02
• पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस दूरसंचार – 03
• मुख्य अग्निशमन अधिकारी – 03

पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने सभी पदोन्नत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि समय पर पदोन्नति मिलने से न केवल जवानों का मनोबल बढ़ता है, बल्कि वे दोगुने उत्साह और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित होते हैं। पुलिस मुख्यालय भविष्य में भी पारदर्शी प्रक्रिया के तहत समयबद्ध पदोन्नति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours