धारी के पहाड़पानी में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम, विधायक कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Estimated read time 1 min read





भीमताल : विधायक राम सिंह कैड़ा ने धारी ब्लॉक के पहाड़पानी में आयोजित जन-जन की सरकार, जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य सहित अन्य मूलभूत समस्याएं विधायक एवं उपस्थित अधिकारियों के समक्ष रखीं।
विधायक कैड़ा ने अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य गांव के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और इसी दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रही है। कई समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया गया।
विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार जनता के द्वार पहुंचकर छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में राज्य मंत्री शांति महरा, मुख्य विकास अधिकारी गोस्वामी, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours