सिकाई ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में प्रदेश का दबदबा
भीमताल के खिलाड़ियों ने जीते 32 पदक
भीमताल । सिकाई ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप 2025 में उत्तराखंड ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रदेश के कराटे खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में कुल 90 पदक जीतकर लगातार चौथी बार ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
27 से 28 दिसंबर तक मेहरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, हल्द्वानी में आयोजित 19वीं यूनिवर्सल चैलेंज ट्रॉफी में देश के 11 से अधिक राज्यों के करीब 400 खिलाड़ी शामिल हुए। कड़ी प्रतिस्पर्धा में उत्तर प्रदेश दूसरे और पंजाब तीसरे स्थान पर रहा।
सिकाई इंडिया के अध्यक्ष हैंशी नरेंद्र चौहान ने उत्तराखंड टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है।
प्रतियोगिता में आरोह मार्शल आर्ट्स, भीमताल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 32 पदक जीतकर उत्तराखंड को ओवरऑल चैंपियन बनाने में अहम योगदान दिया। काता व कुमीते इवेंट में
आरोह कुलेठा, गजेंद्र बिश्नोई, जयंत भगवाल, प्रियल और आवंतिका चंद्रा ने दो-दो स्वर्ण पदक जीते।
ईशिका आर्या, सेजल, लकुलिश दीप जोशी, सिद्धार्थ बेलवाल और लक्षिता बेलवाल ने एक स्वर्ण व एक रजत पदक हासिल किया। रुद्र प्रताप, नवनीत बोरा, विहान दत्ता, राखी रावत और अथर्व आर्या ने एक-एक स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
जिगर जांगड़ा, मानवी राणा, आरव खोलिया और कुणाल शाह ने एक-एक रजत, जबकि अहाना किशोर ने एक रजत व एक कांस्य पदक जीता।
प्रतियोगिता में सफलता पर विजेता खिलाड़ियों और कोच सिहान हिमांशु कुलेठा एवं सेंसाई अनीता बोरा को नगर पालिका अध्यक्ष सीमा टम्टा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र चनौतिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने शुभकामनाएं दीं।

+ There are no comments
Add yours