भीमताल। खैरोला पांडे क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बीते दिनों गुलदार को चहलकदमी करते हुए देखा गया है , जिससे स्थानीय लोगों में भय बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार की आवाजाही लगातार बनी हुई है, जिसको सीसीटीवी फुटेज में भी देखा गया हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि गुलदार पहले भी क्षेत्र में कई बार दिखाई दे चुका है और पशुओं को नुकसान पहुंचा चुका है। लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद अभी तक गुलदार को पकड़ने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है।
घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाए जाने और गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि लोगों और पालतू पशुओं को सुरक्षा मिल सके। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता।

+ There are no comments
Add yours