भीमताल में पांच विद्यालय 31 दिसंबर तक रहेंगे बंद
भीमताल (नैनीताल)। ग्राम पंचायत पांडेगांव में बीते कुछ समय से गुलदार के दिखाई देने के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल है। गुलदार के आतंक से ग्रामीणों को अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने में भी डर का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की सूचना पर जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक एचबी चंद ने क्षेत्र के पांच विद्यालयों को बुधवार से 31 दिसंबर तक बंद रखने के आदेश दिए हैं । डीईओ ने कहा कि राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भांकर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय भांकर, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बिजरौली, राजकीय प्राथमिक विद्यालय नौल और राजकीय प्राथमिक विद्यालय पांडेगांव को बुधवार से 31 दिसंबर तक बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए बंद करने का निर्णय लिया है। डीईओ ने विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को आदेश का पालन करने को कहा है।

+ There are no comments
Add yours