BIAS भीमताल में शोध क्षमता संवर्धन पर एक दिवसीय संगोष्ठी सम्पन्न

Estimated read time 1 min read





अनुसंधान एवं नवाचार को लेकर विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव

भीमताल। बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज (BIAS), भीमताल में इंस्टीट्यूट इनोवेशन काउंसिल के तत्वावधान में “शोधकर्ताओं का सशक्तिकरण: अनुसंधान एवं विकास क्षमता निर्माण तथा रणनीतिक शोध प्रसार” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में प्रोफेसर संतोषकुमार हम्पन्नावर (निदेशक, बीटीकेआईटी, द्वाराहाट) एवं प्रोफेसर नंदा गोपाल साहू (कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल) ने सहभाग किया। वक्ताओं ने अनुसंधान, नवाचार, विस्तार गतिविधियों तथा अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उपयोगी जानकारियाँ साझा कीं। उनके व्याख्यानों से शिक्षकों, नवोदित शोधकर्ताओं एवं विद्यार्थियों को शोध की दिशा, गुणवत्ता एवं संभावनाओं को समझने में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों, नए शोधकर्ताओं एवं विद्यार्थियों में अनुसंधान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उनकी शोध क्षमता को सुदृढ़ करना रहा। संगोष्ठी का सफल संचालन आयोजन सचिव कुबेर सिंह मेहरा के साथ संयुक्त आयोजन सचिव डॉ. अभिनव भटनागर एवं रोहित चतुर्वेदी ने किया।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो. बी. के. सिंह, विभागाध्यक्ष सितांशु डे, डॉ. संदेश त्रिपाठी, अनिल चौरसिया सहित समस्त संकाय सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। संगोष्ठी को प्रतिभागियों ने अत्यंत सफल और ज्ञानवर्धक बताया।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours