नई दिल्ली में विधायक कैड़ा ने की भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट

Estimated read time 1 min read





भीमताल । विधायक राम सिंह कैड़ा ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विधायक कैड़ा ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर नवीन दायित्व की हार्दिक बधाई एवं यशस्वी कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
भेंट के दौरान विधायक कैड़ा ने नितिन नवीन से संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं नितिन नवीन के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगी। साथ ही पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र सेवा के संकल्प को नई ऊर्जा के साथ जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगा।
विधायक कैड़ा ने विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी का संगठन आने वाले समय में और मजबूती के साथ जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा तथा राष्ट्र निर्माण के कार्यों को गति प्रदान करेगा।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours