सातताल के जंगल में दिखे बाघ से लोगों में दहशत

Estimated read time 0 min read





गुरुवार की सुबह जंगल में दिखा बाघ

वन विभाग ने ट्रैप कैमरे लगाए

भीमताल(नैनीताल)। सातताल में गुरुवार की सुबह आठ बजे बाघ के जंगल में दिखाई देने से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। बाघ दिखाई देने के बाद से लोग सहमे हुए हैं। लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों को बाघ दिखाई देने की सूचना दी। लोगों का कहना है कि बाघ बीते कुछ सालों से क्षेत्र में दिखाई दे रहे हैं। लोगों ने कहा एक साथ तीन बाघ घूमते हुए पहले भी देखें जा चुके हैं। लोगों की सूचना पर भवाली वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने वन कर्मियों की टीम को मौके पर भेजा। रेंजर ने बताया कि पांच ट्रैप कैमरे जंगल में लगाए है। उन्होंने कहा कि वर्ड वॉचिंग पर फिलहाल रोक लगाई है। रेंजर ने कहा कि वन कर्मियों की टीम लगातार गश्त कर रही है। साथ ही उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए अकेले घरों से बहार नहीं जाने की अपील की हैं। ताकि कोई घटना न घट सके।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours