मार्च पास्ट, जिम्नास्टिक और दौड़ प्रतियोगिताओं ने बांधा समां
भीमताल। जीडी गोयनका इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक खेल दिवस 2025 का आयोजन उत्साह, ऊर्जा और खेल भावना के साथ भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हेड बॉय प्रखर सिंह के स्वागत भाषण से हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत अनुशासन और एकता का प्रतीक मार्च पास्ट कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा।
खेल दिवस के दौरान विद्यार्थियों ने जिम्नास्टिक शो, बालिकाओं द्वारा योग प्रदर्शन, बॉल रेस ड्रिल प्रस्तुत की। वहीं शोरबानी पॉल एवं नियति माथुर की एकल गीत प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, 400 मीटर रिले तथा हर्डल रेस में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जे. पी. यादव, विशिष्ट अतिथि शाहवेज़ अली एवं विजेन्द्र चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम प्रबंध निदेशक आकर्ष अग्रवाल की उपस्थिति में संपन्न हुआ। अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करते हैं।
कार्यक्रम का समापन विजेता प्रतिभागियों के सम्मान एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

+ There are no comments
Add yours