ब्ब्रिटिशकालीन भवन आग की चपेट में, सरस्वती शिशु मंदिर सहित कई प्रतिष्ठान राख

Estimated read time 0 min read





भीमताल। चीना बाबा चौराहे के समीप स्थित एक पुराना ब्रिटिशकालीन भवन मंगलवार शाम भीषण आग की गिरफ्त में आ गया। अचानक भड़की आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरे भवन ने आग की लपटों का रूप ले लिया। आग की चपेट में आने से सरस्वती शिशु मंदिर पूरी तरह जल गया, जबकि दीना होटल, पॉपुलर टेंट हाउस, नैनीताल कम्प्यूटर सेंटर समेत अन्य दुकानों को भारी क्षति हुई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
प्रतिष्ठान के स्वामियों के अनुसार भवन अशोक साह और आलोक साह बॉबी का है। भूतल में पॉपुलर टेंट हाउस, गीता आश्रम, दीना होटल और कम्प्यूटर सेंटर वर्षों से संचालित हो रहे थे। बताया जाता है कि भवन के पिछले हिस्से में मालिक का परिवार रहता है, जो चोट लगने के कारण इन दिनों हल्द्वानी में है। इसी कारण घटना के समय भवन में कोई मौजूद नहीं था।
आग बुझाने के दौरान सामने आया कि हाईकोर्ट गेट के पास स्थित फायर हाइड्रेंट की पानी लाइन में पर्याप्त फोर्स न होने के कारण दमकल विभाग को आग पर काबू पाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुँचीं और घण्टों की मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया गया।
स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में सक्रिय सहयोग दिया, अन्यथा नुकसान और अधिक हो सकता था। घटना के बाद प्रशासन ने नुकसान का आंकलन शुरू कर दिया है।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours