UKSSSC ने 57 पदों पर भर्ती के लिए निकाला विज्ञापन

Estimated read time 1 min read

देहरादून। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विभिन्न विभागों के अंतर्गत विभिन्न पदनामों के समूह ‘ग’ के रिक्त 57 पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र आमन्त्रित किए  हैं।

इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर  30 दिसम्बर, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी को अपने नाम व जन्मतिथि के सत्यापन हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र में हाईस्कूल का प्रमाण-पत्र के साथ-साथ अपने आधार कार्ड के दोनों तरफ की छायाप्रति अपलोड करना अनिवार्य होगा। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी को अपने ऊर्ध्वाधर एवं क्षैतिज आरक्षण से सम्बन्धित श्रेणी / उपश्रेणी का प्रमाण-पत्र, ऐसे पद जिनके लिए अनुभव प्रमाण-पत्र की अनिवार्यता हो, अनुभव प्रमाण-पत्र भी अपलोड करना अनिवार्य होगा।

महत्वपूर्ण तिथियां 

  • विज्ञापन प्रकाशन की तिथि: 03 दिसम्बर, 2025
  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तिथि : 10 दिसम्बर, 2025
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि: 30 दिसम्बर, 2025
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन करने की तिथि: 03 जनवरी, 2026 से 05 जनवरी, 2026 तक
  • लिखित परीक्षा की अनन्तिम तिथि: 09 मार्च, 2026 से प्रारम्भ

 

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours