भीमताल। विकासखंड रामगढ़ के विकासखंड सभागार में अनुसूचित जाति-जनजाति शिक्षक एसोसिएशन, ब्लॉक रामगढ़ की शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी एवं अधिवेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार टम्टा ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री दीपदर्शन ने किया। अधिवेशन के दौरान ब्लॉक रामगढ़ कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया, जिसमें लीलाधर टम्टा को ब्लॉक अध्यक्ष और शंकर राम आर्या को ब्लॉक मंत्री के रूप में निर्विरोध चुना गया। साथ ही उपाध्यक्ष के रूप में संगीता आर्या, कोषाध्यक्ष के रूप में अजय कुमार सागर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में गिरीश चंद्र आर्या, संगठन मंत्री के रूप में कृष्ण कुमार तथा संगठन सचिव के रूप में राम कुमार का चयन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खंड विकास अधिकारी रामगढ़ शुभम अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में नसीम अहमद मौजूद रहे। संगोष्ठी में सभी वक्ताओं ने सरकारी विद्यालयों में घटती छात्र संख्या के कारणों तथा उनके समाधान पर विस्तार से विचार रखे। मनोज कुमार टांक, गिरीश चंद्र आर्या, हरीश चंद्र (संरक्षक, जिला कार्यकारिणी नैनीताल), गिरीश चंद्र बेरी (जिला कोषाध्यक्ष), लीलाधर टम्टा, हेम चंद्र आर्या, सुशील कुमार टम्टा, नंद लाल आर्या, मीनाक्षी कीर्ति व संगीता आर्या ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अभिभावक जागरूकता, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और विद्यालयों को आकर्षक व भरोसेमंद बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
अधिवेशन में ब्लॉक सभागार में बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे, जिनमें दीपा आर्या, मंजुली आर्या, हेमा आर्या, प्रभा आर्या, गीता श्याम, रेखा मोनियाल, दीपिका, देवकीनंदन, उमेद राम आर्या, रविन्द्र कुमार, दिनेश चंद्र आर्या, अजय कुमार, राम कुमार, राजेंद्र प्रसाद, अवनीश कुमार, शैलेष कुमार, कृष्ण कुमार, मनोज कुमार त्रिकोटी, गोपीनाथ सरकार, मुकेश चंद्र, सुरेश चंद्र, चंदन कुमार सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल रहे।
कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार टम्टा ने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं उपस्थित शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाना, सरकारी विद्यालयों में छात्र संख्या को स्थिर और बढ़ाना तथा अभिभावकों का विश्वास मजबूत करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।

+ There are no comments
Add yours