लेक्स इंटरनेशनल स्कूल में ‘विरासत’ आयोजन से जुड़े शिक्षक व छात्रों का सम्मान

Estimated read time 1 min read





भीमताल। लेक्स इंटरनेशनल स्कूल, भीमताल में रजत जयंती समारोह ‘विरासत’ के सफल आयोजन के बाद एक औपचारिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें कार्यक्रम के संचालन और प्रस्तुति से जुड़े शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में विद्यालय प्रबंधन की ओर से उन सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने समर्पण भाव से ‘विरासत’ कार्यक्रम का सफल संचालन किया और विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए आयोजन को यादगार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही सांस्कृतिक, खेल, नृत्य, संगीत एवं अन्य कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को भी प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान छात्रों का उत्साह देखने लायक रहा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य/निदेशक एसएस नेगी ने सभी के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम केवल सामूहिक सहभागिता से ही सफल हो पाते हैं। शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने जिस समर्पण और टीम भावना के साथ ‘विरासत’ को सफल बनाया, वह स्कूल परिवार के लिए गर्व की बात है। नेगी ने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय की प्रगति में इसी तरह सक्रिय योगदान देते रहने का आह्वान किया।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours