साईं सृजन पटल पत्रिका के 16वें अंक का प्रो. मैठाणी ने किया विमोचन

Estimated read time 1 min read

देहरादून। साईं सृजन पटल मासिक पत्रिका के 16वें अंक का विमोचन गढ़वाल विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रो. डीडी मैठाणी ने रविवार को जोगीवाला में किया।

प्रो.मैठाणी ने साईं सृजन पटल परिवार को शुभकामनाएं देते हुए पत्रिका को उत्तराखंड की संस्कृति का ध्वजवाहक बताया। उन्होंने कहा कि पत्रिका के माध्यम से देवभूमि उत्तराखंड के धार्मिक और पर्यटन स्थलों की समुचित जानकारी पाठकों तक प्रत्येक माह पहुंचाई जा रही है।

मुख्य संपादक प्रो.के.एल.तलवाड़ ने कहा कि पत्रिका अपने ध्येय वाक्य के अनुरूप उत्तराखंड की युवा प्रतिभाओं की कला और सृजन को बढ़ावा देने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। पत्रिका के प्रत्येक अंक में उत्तराखंड की प्राकृतिक संपदा और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े लेखों को भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जा रहा है।

उप संपादक अंकित तिवारी ने बताया कि अगस्त 2024 से पत्रिका का निरंतर प्रकाशन समयबद्ध ढंग से हो रहा है। पत्रिका में समसामयिक रचनाओं के साथ ही नये रचनाकारों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। पत्रिका के इस अंक में तीर्थाटन, स्वास्थ्य जागरुकता, युवा कलाकारों,उपलब्धियां व सम्मान के साथ ही प्रमुख आयोजनों पर विशेष सामग्री प्रकाशित की गई है। सह संपादक अमन तलवाड़ ने बताया कि पत्रिका का प्रत्येक अंक हमारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहता है। देश-विदेश के पाठकों से निरंतर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं जिससे संपादकीय टीम का मनोबल बढ़ रहा है। विमोचन समारोह में आर.के.पुरम जनकल्याण समिति जोगीवाला के तमाम लोग मौजूद रहे।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours