यमुनोत्री क्षेत्र में शराब की दुकान बंद नहीं हुई तो उग्र आन्दोलनः संदीप राणा

Estimated read time 1 min read

बड़कोट। राजकीय इंटर काॅलेज रानागीठ में आज भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष  संदीप राणा की अध्यक्षता में नशे के खिलाफ जनजागरण गोष्ठी का आयोजन किया गया। राणा ने युवा पीढ़ी से नशे से बचने की अपील करते हुए नशे के दृष्परिणामों, इसके बढ़ते प्रभाव और इससे बचाव के तरीकों पर विस्तार रसे जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्तित कि दिनचर्या, निर्णय क्षमता और भविष्य पर सीधा असर डालता है। विद्यार्थी जीवन में नशे से दूरी ही प्रगति का आधार है।

उन्होंने कहा कि नशा धीरे-धीरे शरीर और मानसिक स्वास्थ्य दोनों को प्रभावित करता है। भले की इसकी शुरुआत छोटी होती हो, लेकिन परिणाम गंभीर होते हैं। उन्होंने कहा कि विधार्थी जागरूक रहें और नशे से दूर रहें।

राणा ने कहा कि यमुनोत्री क्षेत्र में शराब एवं मांस की दुकान से क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। इसे बन्द करना आवश्यक है। अन्यथा आने वाले समय में परिणाम गंभीर हो सकते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शराब की दुकान बंद नहीं हुई तो आने वाले समय में उग्र आन्दोलन होगा।

इस अवसर पर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्यारेलाल, मणिलाल, प्रकाश भारती, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सोबन सिंह राणा, विरेन्द्र परमार, महावीर पंवार, केन्द्र दयाल, दिनेश राणा, शारदा परमार, संगीता चैरान, निर्मला भारती, भजन चैहान, मनोज लाल, जगमोहन राणा, सुनिल बैसारी, कलदीप रावत आदि मौजूद थे।

शराब और मांस की दुकान बंद कराने का सीएम धामी को ज्ञापन
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप राणा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजकर यमुनोत्री धाम के समीप राना में शराब एवं मांस की दुकान बंद कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि रानाचट्टी में शराब की उप दुकान से हमारे धार्मिक क्षेत्र यमुनोत्री में नशे का कारोबार फल-फूल रहा है, जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है।

 

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours