भीमताल । क्रियाशाला सेवा समिति ने बताया कि वाद संख्या 29, वर्ष 2023-24 में अध्यक्ष क्रियाशाला सेवा समिति मुखानी, हल्द्वानी द्वारा पारित आदेश के क्रम में समिति को तत्काल प्रभाव से भंग करते हुए पूर्णतः निरस्त कर दिया गया है। साथ ही एक माह के भीतर नई कार्यकारिणी के गठन के लिए पुनः निर्वाचन कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। आदेश के तहत क्रियाशाला सेवा समिति मुखानी, हल्द्वानी में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, उपसचिव, कोषाध्यक्ष, पर्यवेक्षक, संरक्षक तथा चार कार्यकारिणी सदस्यों के पदों पर मध्यावधि चुनाव कराए जाएंगे। इसके लिए 20 दिसंबर की तिथि नियत की गई है। समिति के चुनाव में प्रत्येक अभ्यर्थी केवल एक ही पद के लिए आवेदन कर सकेगा। निर्वाचन प्रक्रिया क्रियाशाला सेवा समिति मुखानी, हल्द्वानी के परिसर में संपन्न होगी।
निर्वाचन को सुचारू व निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए गणेश भट्ट, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम हल्द्वानी को चुनाव अधिकारी नामित किया गया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार क्रियाशाला सेवा समिति मुखानी, हल्द्वानी के निर्वाचन के लिए नामांकन की तिथि 16 दिसंबर, नाम वापसी की तिथि 17 दिसंबर, स्क्रूटनी की तिथि 18 दिसंबर तथा मतदान व मतगणना की तिथि 20 दिसंबर निर्धारित की गई है।

+ There are no comments
Add yours