मुख्यमंत्री धामी 26 को हल्द्वानी दौरे पर

Estimated read time 1 min read





सहकारिता वर्ष-2025 के उपलक्ष्य में सहकारिता मेले में होंगे शामिल

भीमताल । जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 26 नवंबर को एक दिवसीय दौरे पर जनपद नैनीताल आ रहे हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 26 नवंबर को अपराह्न 1:40 बजे देहरादून से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर अपराह्न 2:40 बजे एफटीआई हेलीपैड, हल्द्वानी पहुंचेंगे। वहां से प्रस्थान कर अपराह्न 3:00 बजे एमबी इंटर कॉलेज, हल्द्वानी, नैनीताल पहुंचकर अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के उपलक्ष्य में आयोजित सहकारिता मेले में प्रतिभाग करेंगे।
कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के उपरांत माननीय मुख्यमंत्री अपराह्न 4:10 बजे एमबी इंटर कॉलेज, हल्द्वानी से एफटीआई हेलीपैड, हल्द्वानी के लिए प्रस्थान करेंगे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours