बहु-उद्देशीय नौल शाह खोला साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष सहित पूरी समिति ने ली शपथ

Estimated read time 1 min read





भीमताल । बहु-उद्देशीय नौल शाह खोला साधन सहकारी समिति लिमिटेड में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में नव निर्वाचित अध्यक्ष इन्दर सिंह चनौतिया, उपाध्यक्ष सहित समिति के सभी सदस्यों को विधिवत शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समिति के सचिव राजेन्द्र बिष्ट ने कराई।
शपथ ग्रहण के पश्चात अध्यक्ष इन्दर सिंह चनौतिया ने कहा कि वह सभी सदस्यों को साथ लेकर किसानों के हित में पारदर्शी एवं समर्पित भाव से कार्य करेंगे। उन्होंने सहकारी समिति को क्षेत्र के कृषकों की आर्थिक मजबूती का सशक्त माध्यम बनाने की बात कही।
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट, हेमा पलड़िया, कमलेश आर्य, कुंदन महरा, बबिता महरा, यशवंत पोखरिया, ग्राम प्रधान मलुवाताल लक्ष्मण गंगोला, चनौती के ग्राम प्रधान जितेन्द्र चनौतिया, ग्राम प्रधान डहरा मनोज चनौतिया, ग्राम प्रधान अमिया पंकज महरा, सभासद रामपाल गंगोला, विनोद दुम्का, ललित महरा, कमल पलड़िया, शंकर दनाई सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours