महिला से छेड़छाड़ व अपहरण की कोशिश के दो आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, जेल भेजे

Estimated read time 0 min read





भीमताल: महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नैनीताल पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ और अपहरण की कोशिश के मामले में त्वरित कार्रवाई की है। भीमताल पुलिस ने चंद घंटों के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार 19 नवंबर की रात दो बाइक सवार आरोपितों ने एक महिला के साथ छेड़छाड़, गाली–गलौज, जान से मारने की धमकी दी और उसका अपहरण करने का प्रयास किया। पीड़िता द्वारा 20 नवंबर को थाना भीमताल में तहरीर देने पर अज्ञात आरोपितों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष संजीत राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने त्वरित सुरागरसी–पतारसी कर तकनीकी व मानवीय सूचना के आधार पर दोनों आरोपितों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त प्रेम सिंह मेहता हाल निवासी नौकुचियाताल तथा धर्मेन्द्र हाल निवासी नौकुचियाताल को नियमानुसार कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। नैनीताल पुलिस ने कहा है कि महिलाओं एवं बालिकाओं के सम्मान और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours