नैनीताल पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एसएसपी ने बदले कई थाने-चौकियों के प्रभारी

Estimated read time 1 min read





भीमताल । नैनीताल पुलिस महकमे में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी (IPS) ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ करने, कार्यप्रणाली में सुधार लाने और साइबर सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से किए गए इन तबादलों को अहम कदम माना जा रहा है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
जारी आदेश के तहत निरीक्षक विजय सिंह मेहता को प्रभारी साइबर सेल/ANTF के पद से हटाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के वाचक पद पर स्थानांतरण किया गया है। वहीं निरीक्षक गणेश सिंह मनोला को प्रभारी CCTNS से हटाकर साइबर सेल/ANTF की कमान सौंपी गई है। निरीक्षक पूरन राम आगरी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के वाचक पद से हटाकर प्रभारी CCTNS नियुक्त किया गया है। उप निरीक्षक राजवीर सिंह नेगी को पुलिस लाइन नैनीताल से स्थानांतरित कर बेलपड़ाव, थाना कालाढूंगी की चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
पुलिस विभाग में किए गए इस फेरबदल को जिम्मेदार अधिकारियों के बेहतर उपयोग, जवाबदेही तय करने और जनता से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण की दिशा में उठाए गए कदम के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि साइबर सेल और CCTNS जैसे तकनीकी एवं संवेदनशील विभागों में अनुभवयुक्त अधिकारियों की तैनाती से अपराध नियंत्रण की रणनीति और मजबूत होगी।
एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी अपनी नई तैनाती स्थल पर तुरंत कार्यभार ग्रहण करें। पुलिस महकमे में हुई इस पुनर्संरचना से नैनीताल जिले में कानून-व्यवस्था, शांति और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours