एसएससी की परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर युवक गिरफ्तार

Estimated read time 1 min read

देहरादून। दून पुलिस ने एसएससी की परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम ) अधिनयम 2024 के तहत दर्ज कर उसे गिरफ्ता कर लिया है। जबकि, उसके दो अन्य साथियों की पुलिस तलाश कर रही है।

आज देहरादून में एसएससी द्वारा ग्रुप बी और गु्रप सी पदो के लिये कम्बाइंड हायर सैकेण्डरी लेवल एक्सामिनेशन (टायर-1) की ऑनलाइन परीक्षा थी। परीक्षा केन्द्र महादेवी इंटर कालेज प्रांगण स्थित महादेव डिजिटल जोन में आज प्रथम पारी की परीक्षा 10 बजे से 11 बजे तक थी, जिसमें प्रातः 8ः30 बजे से परीक्षार्थियों की एंट्री शुरू कर दी गई थी। परीक्षार्थी दीपक पुत्र विजेंद्र निवासी हरियाणा चेकिंग करने के पश्चात परीक्षा कक्ष में चला गया था। कुछ समय बाद वह बाथरूम जाने के बहाने कक्ष से बाहर आया। जब वापस कक्ष में गया तो उसकी चेकिंग करने पर उसके पास से एक इलेक्ट्रॉनिक ब्लूटूथ डिवाइस मिली।

पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि ब्लूटूथ डिवाइस उसे परीक्षा केन्द्र में सपोर्टिंग स्टाफ का कार्य कर रहे व्यक्ति लकी सिंह द्वारा परीक्षा में नकल करने के लिये उपलब्ध करायी गई थी। इस डिवाइस के माध्यम से उसके परिचित जैश द्वारा उसे नकल करायी जानी थी। पुलिस द्वारा अभियुक्त दीपक पुत्र विजेन्द्र को मौके से गिरफ्तार आरोपियों के विरूद्व सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम 2024 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। दीपक से पूछताछ के आधार पर प्रकाश में आये दो अन्य आरोपियों को पुलिस तलाश रही है।

नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त
दीपक पुत्र विजेंद्र, निवासी ग्राम भैंसरो खुर्द, तह0 सांपला, रोहतक हरियाणा

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours