भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने ओखलकांडा ब्लॉक के खनश्यू, ओखलकांडा, इजर, खजूरी, करायला, रैकूना आदि गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। विधायक कैड़ा ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को फोन कर ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
विधायक कैड़ा ने कहा कि करायला से टकूरा वन चौकी तक मोटर मार्ग अत्यधिक खराब स्थिति में है, जिस पर स्थानीय स्तर पर निजी संसाधनों से सोलिंग कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि करायला से जमराड़ी तक मोटर मार्ग पर डामरीकरण की कार्यवाही गतिमान है और जैसे ही डामरीकरण कार्य हेतु शासन से स्वीकृति प्राप्त होगी, इस मार्ग का डामरीकरण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। कैड़ा ने कहा कि सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं को धरातल पर उतारकर जनता तक पहुंचाने का कार्य लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि गांव के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजना का लाभ पहुंचे, इसी उद्देश्य के साथ निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

+ There are no comments
Add yours