भीमताल विधानसभा में भ्रष्टाचार व अव्यवस्थाओं पर बरसे हरीश पनेरू, लचर शिक्षा व्यवस्था सुधारने का किया आह्वान

Estimated read time 0 min read





भीमताल । पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं प्रमुख राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु ने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र में अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार चरम पर है, लेकिन गौनियारो की जनता इस व्यवस्था को सुधारने के लिए सबसे आगे खड़ी है। वह शुक्रवार को ओखलकांडा ब्लॉक के ग्राम गौनियारो में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाली बाल प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों एवं ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।
पनेरु ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़कों की व्यवस्था बदहाल है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए लोगों को संघर्ष करना पड़ रहा है, जो बेहद चिंताजनक है।

ग्रामीणों ने शिकायत की कि क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में शिक्षक अक्सर अनुपस्थित रहते हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। इस पर हरीश पनेरु ने मौके पर ही खंड शिक्षा अधिकारी से फोन पर बातचीत कर कड़ी नाराजगी जताई और अनियमित रहने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विभागीय स्तर पर कार्रवाई नहीं हुई तो जनता स्वयं आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
पनेरु ने नौजवानों से आह्वान किया कि वे क्षेत्र की लचर व्यवस्था, भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाएं, ताकि भीमताल विधानसभा में पारदर्शी और जवाबदेह व्यवस्था स्थापित की जा सके।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान गिरघर गोनिया, क्षेत्र पंचायत सदस्य मदन सिंह गोनिया, सरपंच कुशल सिंह गोनिया, पान सिंह गोनिया, सुरेश गोनिया, हयाद सिंह गोनिया, हर राम, दिनेश राम, पनराम सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours