बाल दिवस पर समाजसेवियों की अनूठी पहल, दस विद्यालयों के तीन सौ बच्चों को बांटी गईं खाद्य सामग्री

Estimated read time 0 min read





भीमताल । बाल दिवस के अवसर पर हल्दूचौड़ क्षेत्र में समाजसेवियों द्वारा एक सराहनीय पहल की गई, जिसमें क्षेत्र के दस विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत लगभग तीन सौ बच्चों को फ्रूटी, बिस्कुट, चॉकलेट और नमकीन वितरित किए गए। इस कार्यक्रम का नेतृत्व समाजसेवी हेमंत गोनिया, वंश गोनिया, अमित रस्तोगी, हिमालय दिव्यांग समिति से जुड़े मयंक शर्मा, अशोक कटारिया, प्रत्यूष सिंह, नवल किशोर, कपिल और दिनेश सिंह समेत अन्य सहयोगियों ने किया। समाजसेवी हेमंत गोनिया के प्रतिनिधि के रूप में समाजसेवी गोविंद बल्लभ भट्ट स्वयं विद्यालयों में पहुँचे और बच्चों को सामग्री पहुंचाई। हल्दूचौड़ क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय दीना, राजकीय प्राथमिक विद्यालय विकासपुरी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवरामपुर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय हल्दूचौड़, राजकीय प्राथमिक विद्यालय हाड़ाग्राम, राजकीय प्राथमिक विद्यालय डुंगरपुर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिंदुखेड़ा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय इंद्रा नगर गब्दा तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में बाल दिवस कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित हुआ।
इस दौरान बच्चों को बाल दिवस के महत्व और इतिहास के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी भी दी गई। सामग्री प्राप्त कर बच्चे अत्यंत खुश नजर आए और विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों तथा शिक्षकों ने समाजसेवियों के इस प्रयास की खुलकर सराहना की। सभी विद्यालयों की ओर से समाजसेवियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। क्षेत्र में बिना किसी सरकारी सहायता या किसी एनजीओ के सहयोग के, आपसी सहभागिता से किए गए इस आयोजन ने बाल दिवस को खास बना दिया। समाजसेवियों की ओर से दूरस्थ क्षेत्रों में भी लगातार किए जा रहे ऐसे नि:शुल्क कार्यक्रम समाज सेवा की सच्ची भावना को दर्शाते हैं।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours