छठवां राज्य वित्त आयोग तीन दिवसीय भ्रमण पर नैनीताल में

Estimated read time 1 min read





स्थानीय निकायों की वित्तीय स्थिति और विकास योजनाओं की होगी समीक्षा

भीमताल। छठवां राज्य वित्त आयोग, उत्तराखण्ड की टीम 10 नवम्बर से 12 नवम्बर तक नैनीताल जनपद के तीन दिवसीय भ्रमण पर रहेगी। इस दौरान आयोग की टीम नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर स्थानीय निकायों की वित्तीय स्थिति, राजस्व स्रोतों और विकास योजनाओं की समीक्षा करेगी।

आयोग की टीम का आगमन 10 नवम्बर की सायं 4 बजे सर्किट हाउस काठगोदाम, हल्द्वानी में होगा। 11 नवम्बर को पूर्वाह्न 10 बजे से परिचय सत्र के बाद नगर निकायों के प्रतिनिधियों से बैठक होगी। दोपहर 1:30 से 4:30 बजे तक ग्राम पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श सत्र आयोजित किया जाएगा, जबकि सायं 4:30 से 5 बजे तक मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से चर्चा होगी। 12 नवम्बर को आयोग जनपद के विकास कार्यों और योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेगा। मुख्य विकास अधिकारी अनामिका ने बताया कि आयोग का यह भ्रमण जनपद के वित्तीय ढांचे को सुदृढ़ करने और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायक सिद्ध होगा। आयोग की अनुशंसाओं को आगामी योजनाओं के निर्माण में प्राथमिकता दी जाएगी।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours