दून में अवैध रूप से रह रहीं दो बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार

Estimated read time 1 min read

देहरादून। दून पुलिस ने देहरादून में अवैध रूप से रह रहीं दो बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिलाओं ने से एक, जिस टैक्सी में बैठकर दिल्ली से देहरादून आई थी, उसी टैक्सी के ड्राइवर को बातों में फंसाकर उससे शादी कर ली थी। पुलिस दोनों को डिपोर्ट करने की कार्रवाई कर रही है।

आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश के लिए संघन चेकिंग/सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम मे कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र के अन्तर्गत स्थानीय पुलिस तथा एल0आई0यू0 की संयुक्त टीम को चेकिंग अभियान के दौरान संस्कृति लोक कॉलोनी पटेल नगर क्षेत्र में दो संदिंग्ध महिलाएं मिली, जिनसे गहनता से पूछताछ करने दोनों महिलाओं का बाग्लादेश की नागरिक होने की बात सामने आई। दोनों महिलाओ द्वारा अवैध रूप से बार्डर पार कर भारतीय सीमा में अवैध रूप से घुसपैठ करने की बात स्वीकार की गई।

दोनों महिलाओं के फोन से उनके बांग्लादेशी पहचान पत्र बरामद किए गए, जिसके आधार पर दोनों को नियमानुसार बाग्लादेश डिपोर्ट करने की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार महिलाओं ने पूछताछ में बताया कि वे दोनों अलग-अलग समय पर सीमा पार कर अवैध रूप से भारत में आयी थी। वे दोनों एक- दूसरे से दिल्ली में मिली, जहां से दोनों एक साथ देहरादून आयी। स्वाति द्वारा भारतीय नागरिक धर्मवीर से विवाह किया, जो टैक्सी चालक है। उसी की टैक्सी से दोनों महिलाएं दिल्ली से देहरादून आयी थी। स्वाति द्वारा भारत मे रहने के लिए उसे अपनी बातों में फंसा कर उससे विवाह कर लिया, जिससे उसकी एक साल की पुत्री है। अभियुक्ता शिवली द्वारा सहारनपुर में कारपेंटर का काम करने वाले सलमान से विवाह किया था, जिसे उसने मॉल में मुलाकात के दौरान खुद के मॉल में ही काम करने की बात बताकर शादी के लिए मनाया था,। उसका भी का एक 10 माह का पुत्र है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

1- स्वाति उपाध्याय उर्फ मरियम पुत्री सिद्दीक अकोन मूल निवासी ग्राम सोन बुनिया, बरगुना सदर, जिला बरगुना, बांग्लादेश

2- शिवली अख्तर उर्फ जॉली उर्फ सना पुत्री जसमुद्दीन मूल निवासी ग्राम जिन्नत अली, हाजीबारी, पोस्ट ऑफिस रसूलपुर, थाना देवीदर, जिला – कुमिल्ला, बांग्लादेश

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours