ल्वाड डोबा में ग्रामीणों ने रोका काम
विभागीय अधिकारियों के लिखित आश्वासन पर माने लोग
भीमताल(नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक के ल्वाड डोबा में लोक निर्माण विभाग के द्वारा डामरीकरण का काम किया जा रहा है। सोमवार को ग्रामीणों ने सड़क पर किए जा रहे डामरीकरण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करते हुए घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने पर काम को रोक दिया। ग्रामीणों के विरोध पर लोनिवि के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सड़क पर उखड़ रहे डामर को सही कराने का आश्वासन दिया। लेकिन ग्रामीणों की ओर से लिखित में आश्वासन देने को कहा गया। इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने सड़क पर गुणवत्ता से डामरीकरण कराते हुए दो साल तक डामर के नहीं उखड़ने का आश्वासन दिया। अधिकारियों से लिखित आश्वासन के ग्रामीण संतुष्ट हुए। लोनिवि के ईई कृष्ण कुमार ने कहा कि सड़क पर गुणवत्ता के साथ काम कराने के निर्देश दिए हैं। विरोध करने वालों में ग्राम प्रधान मीना देवी, बीडीसी सदस्य अदेश कुमार, प्रकाश मटियाली, जीवन मटियाली, पूरन रुवाली मौजूद रहे।
डामर की खराब क्वालिटी लवाड डोबा ओखलकांडा में।। ग्रामीणों ने रुकवाया काम । मौके पर पहुंचे विभागीय अधिकारी और ठेकेदार। गलती की स्वीकार।। ग्रामीणों को लिखित में देने के बाद माने ग्रामीण।। क्वालिटी सही करने एवम दो साल तक कही पर भी डामर खराब ना होने की गारंटी दी लिखित में। पूर्व वर्तमान ग्राम प्रधान, बीडीसी , सरपंच एवं ग्रामीण थे मौजूद।।।

+ There are no comments
Add yours