भीमताल । कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने बुधवार को नैनीताल नगर में औचक निरीक्षण के दौरान बिना लाइट के संचालित हो रहे ई-रिक्शाओं पर सख्त कार्रवाई की। इस दौरान पाँच ई-रिक्शा चालकों के चालान करवाए गए।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त रावत ने पाया कि शहर में बड़ी संख्या में ई-रिक्शा बिना लाइट के सड़कों पर चल रहे हैं, जिससे यातायात सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो सकता है। उन्होंने इस पर गहरी नाराज़गी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिना लाइट वाले किसी भी ई-रिक्शा को सड़क पर चलने की अनुमति न दी जाए।
आयुक्त ने कहा कि यातायात सुरक्षा जनहित से जुड़ा अत्यंत संवेदनशील विषय है, इसलिए राजस्व, पुलिस और परिवहन विभाग संयुक्त रूप से नियमित चेकिंग अभियान चलाएँ और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

+ There are no comments
Add yours