नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने दी नियमित उपस्थिति, क्षेत्र में किया साफ-सफाई कार्य






भीमताल । नगर पालिका नैनीताल के अधिशासी अधिकारी के निर्देशानुसार आज सफाई कर्मचारियों ने अपने-अपने वार्डों में नियमित रूप से उपस्थिति दर्ज कर क्षेत्र में सफाई कार्य संपन्न किया। वार्ड नंबर 2, 3, और 4 के कर्मचारियों ने कूड़ा निस्तारण, नालियों की सफाई और सार्वजनिक स्थलों की झाड़ू-पोछ सहित अन्य स्वच्छता कार्य किए।
अधिशासी अधिकारी एईई के मार्गदर्शन में कर्मचारियों ने मल्लीताल, तल्लीताल और आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया। अभियान के दौरान कूड़ा उठान और नालियों की सफाई का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया गया। नगर पालिका प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें और कूड़ा निर्धारित स्थानों पर ही डालें।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours