विधायक कैड़ा ने ओखलकांडा ब्लॉक का किया दौरा, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Estimated read time 1 min read





मोहनागांव से शिव मंदिर तक 1 किमी सड़क निर्माण की घोषणा

भीमताल । विधायक राम सिंह कैड़ा ने मंगलवार को भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक के कई ग्रामों — नरतोला, भीड़ापानी, थली, मोहनागांव आदि का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। दौरे के दौरान ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष बिजली, पानी, सड़क और स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न समस्याएं रखीं। विधायक कैड़ा ने बताया कि हरिनगर से थली–मोहनागांव तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत मोटर मार्ग का निर्माण कार्य पहले ही पूरा कराया जा चुका है। ग्रामीणों की मांग पर विधायक कैड़ा ने मोहनागांव से शिव मंदिर तक लगभग 1 किमी मोटर मार्ग के निर्माण की घोषणा विधायक निधि से की। उन्होंने कहा कि इस मार्ग के बन जाने से स्थानीय लोगों को आवाजाही में बड़ी राहत मिलेगी। विधायक ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर बात कर ग्रामीणों की समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। साथ ही जल निगम अधिकारियों को जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत चल रहे पेयजल लाइन निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने PMGSY विभाग के अधिकारियों को क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शीघ्र करने के भी निर्देश दिए। विधायक कैड़ा ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ गाँव के अंतिम छोर तक पहुँचाना प्राथमिक लक्ष्य है। आम जनता तक जाकर उनकी समस्याओं का समाधान और योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours