पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे नैनीताल, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया स्वागत

Estimated read time 0 min read





भीमताल । देवभूमि उत्तराखंड के दो दिवसीय भ्रमण पर सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद राजभवन नैनीताल पहुंचे। राजभवन पहुंचने पर उत्तराखंड के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल, अपर सचिव रीना जोशी, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद नारायण मीणा, परिसहाय अमित श्रीवास्तव एवं मेजर सुमित कुमार उपस्थित रहे।
राजभवन आगमन से पूर्व माननीय पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विश्व प्रसिद्ध श्री कैंचीधाम में बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours