कुकना क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Estimated read time 1 min read





भीमताल । क्षेत्र पंचायत सदस्य कविता नौलिया ने कुकना क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जिलाधिकारी नैनीताल को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा कि पूर्व में लोकसभा चुनाव के दौरान जिलाधिकारी को कई मांगों से अवगत कराया गया था, लेकिन अभी तक पंचायत विकास कार्यों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ज्ञापन में कुकना क्षेत्र से जुड़ी प्रमुख मांगों में हाईस्कूल कुकना का उच्चीकरण, कुकना से देवीधार और भोजगांव से रीहासाहिब तक मोटर मार्ग निर्माण, कुकना में पशु चिकित्सक की नियुक्ति, उद्यान केंद्र में ADO पद सृजन, जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा हेतु तारबाड़, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रोगीवाहन की व्यवस्था और बच्चों के खेल मैदान की सुविधा शामिल हैं।
इसके अलावा, कविता नौलिया ने कुकना में स्वीकृत पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्थापना शीघ्र किए जाने और क्षेत्र में क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों की मरम्मत की भी मांग उठाई। ज्ञापन देने वालो में कविता नौलिया के साथ पूर्व प्रधान धन सिंह नौलिया और क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि जुनेद सिंह शामिल हैं।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours