भीमताल । जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के अनुपालन में जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को उपजिलाधिकारी कैंचीधाम की अगुवाई में परिवहन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने छड़ा, गरमपानी सहित आसपास के क्षेत्रों में वाहनों की जांच की। अभियान के दौरान कुल 15 वाहनों के चालान किए गए। इनमें ओवरलोडिंग, बिना लाइसेंस, बिना फर्स्ट एड बॉक्स और बिना हेलमेट जैसे उल्लंघन प्रमुख रूप से शामिल रहे। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

+ There are no comments
Add yours