नशे में धुत्त SHO ने कई वाहनों को मारी टक्कर, सस्पेंड

Estimated read time 0 min read

देहरादून। नशे में धुत्त राजपुर थाने के थानाध्यक्ष ने बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे राजपुर रोड पर अपनी कार से एक के बाद एक तीन वाहनों को टक्कर मार दी। वाहनों को टक्कर मारने के बाद मौके से भागने की कोशिश कर रहे शैंकी कुमार को वहां पर मौजूद लोगों ने पहचान लिया।

इसी दौरान चीता पुलिसकर्मी आए और शैंकी कुमार को साथ ले जाने लगे, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उन्हें रोक लिया। मौके पर जमकर हंगामा होने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना डाला और कुछ ही देर में यह वीडियो पूरे शहर में वायरल हो गया।

एसएसपी ने थानाध्यक्ष शैंकी कुमार को निलंबित कर दिया। कालसी के थाना प्रभारी दीपक धारीवाल को राजपुर का थानाध्यक्ष बनाया गया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि राजपुर थाने के एसओ शैंकी कुमार ने दुर्घटना की थी। उसके खिलाफ राजपुर थाने में ही मुकदमा दर्ज किया गया है। कानून सबके लिए बराबर है।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours