भीमताल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार 28 सितम्बर 2025 को एकदिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम पर नैनीताल आ रहे हैं। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी नैनीताल शैलेन्द्र सिंह नेगी ने कार्यक्रम की जानकारी दी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री प्रातः 09:40 बजे जीटीसी हेलीपैड देहरादून से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे। वे पूर्वाह्न 10:40 बजे अस्थायी हेलीपैड, पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार मैदान, बीरभट्टी, नैनीताल पहुंचेंगे। आगमन के उपरांत मुख्यमंत्री पूर्वाह्न 11:00 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद धामी पूर्वाह्न 11:45 बजे से दोपहर 01:05 बजे तक विद्यालय द्वारा आयोजित ‘नव-प्रभात सम्मान समारोह’ में शामिल होंगे। कार्यक्रमों के उपरांत मुख्यमंत्री अपराह्न 01:45 बजे पार्वती प्रेमा जगाती बीरभट्टी, नैनीताल हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

+ There are no comments
Add yours