आयुक्त दीपक रावत ने राज्य स्तरीय विद्यालयी शिक्षा फुटबॉल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

Estimated read time 0 min read





भीमताल । मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में सोमवार को आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने राज्य स्तरीय विद्यालयी शिक्षा फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 (अंडर–19 बालक/बालिका वर्ग) का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 13 जनपदों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। तीन दिवसीय इस आयोजन में रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।
आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा और वे प्रदेश ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी नाम रोशन करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप मिनी स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। स्टेडियम को और विकसित कर बड़े स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन योग्य बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में नेशनल गेम्स में उत्तराखंड के फुटबॉल खिलाड़ियों ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं, जो प्रदेश के लिए गर्व की बात है। खिलाड़ियों से संवाद करते हुए उन्होंने छात्रावास में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश मुख्य शिक्षा अधिकारी को दिए।

पहले दिन खेले गए मैचों में बालक वर्ग में—
• देहरादून स्पोर्ट्स कॉलेज ने पौड़ी को 4–0 से हराया।
• स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ ने देहरादून को 4–2 से मात दी।
• नैनीताल ने पौड़ी को 2–0 से पराजित किया।

बालिका वर्ग में—
• पिथौरागढ़ ने देहरादून को 9–0 से हराया।
• नैनीताल ने उधमसिंह नगर को 4–0 से मात दी।
कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी जी.आर. जायसवाल, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) पुष्कर लाल टम्टा, जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) एच.बी. चंद, खंड शिक्षा अधिकारी तारा सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, प्रशिक्षक और खिलाड़ी मौजूद रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours