उत्तरकाशी के धराली बाजार पर टूटा आसमानी कहर

Estimated read time 1 min read

उत्तरकाशी। आज अपराह्न लगभग 1 बजकर 50 मिनट पर उत्तरकाशी जिले की भटवाड़ी तहसील के खीर गाढ़ में जलस्तर बढने से धराली बाजार क्षेत्र में भारी मलबा आने के कारण कई भवनों, होटल एवं दुकानों में क्षतिग्रस्त हो गए। एसडीआरएफ/एनडीआरएफ और सेना घटना स्थल पर पहुंच गई हैं। एयरफोर्स की सहाय के लिये जाने हेतु एयर रिक्विजिशन भेजा जा रहा है। प्रशासन जनहानि और नुकसान की ब्योरा जुटा रहा है।

निकटवर्ती चिकित्सालयों व एम्स, देहरादून में बेड़ आरक्षित कर दिये गये है एवं एम्बुलेंस को घटनास्थल के लिए रवाना किया जा रहा है। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को सक्रिय कर दिया गया है। टीमे मौके के लिए रवाना है।

विस्तृत समाचार थोड़ी देर में

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours