क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान हेतु लिए महत्वपूर्ण निर्णय
भीमताल : जिलाधिकारी वंदना द्वारा नगर के विकास व जनसमस्याओं के निराकरण हेतु निरंतर पार्षदों के साथ वार्डवार बैठक की जा रही है। रविवार को बैठक के तीसरे चरण में हल्द्वानी नगर निगम के वार्ड 41 से 60 तक के पार्षदों के साथ कैंप कार्यालय में बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान हेतु कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में पार्षदों द्वारा जलभराव, सीवरेज, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, नशा उन्मूलन, सफाई व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति व आधार शिविरों से जुड़ी समस्याएं उठाई गईं। बैठक में मुख्य रूप से
निर्णय एवं घोषणाएं:
जनसेवा शिविरों का आयोजन
आधार कार्ड, राशन कार्ड, पेयजल व विद्युत बिल संशोधन हेतु सभी 60 वार्डों में शीघ्र ही जनसेवा शिविर लगाए जाएंगे। प्रत्येक पांच वार्डों का एक क्लस्टर बनाकर समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा।नगर निगम द्वारा 15 दिन के भीतर सफाईकर्मियों की वार्डवार तैनाती की जाएगी। साथ ही उन्हें आवश्यक संसाधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे।नाले की चौड़ाई व गहराई बढ़ाने हेतु विभागीय सर्वे कर मानकों के अनुरूप कार्य कराया जाएगा। अतिक्रमण चिन्हीकरण व नाले पर स्थित पुलों का यूयूएसडीए द्वारा पुनर्निर्माण व ऊंचाई में वृद्धि की जाएगी। नगर निगम व विद्युत विभाग की संयुक्त टीम का गठन कर वार्डवार भ्रमण कर नई स्ट्रीट लाइट लगाने व खराब लाइट ठीक करने का कार्य किया जाएगा। शिकायतों के फॉलोअप हेतु टोल फ्री नंबर पर कॉल करने पर शिकायत संख्या भी दी जाएगी। यूयूएसडीए व सिंचाई विभाग द्वारा पार्षदों के साथ मिलकर निरीक्षण कर सीवरेज, सड़कों एवं गूलों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। सितंबर से शेष वार्डों में सीवरेज व पेयजल लाइन बिछाने का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।आंतरिक सड़कों की मरम्मत हेतु एसपीए (केंद्र सरकार की विशेष सहायता योजना) के तहत प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजे जाएंगे।नशे की रोकथाम हेतु प्रशासन, पुलिस व आबकारी विभाग द्वारा संयुक्त अभियान जारी रहेगा। अंधेरे वाले स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी व पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी।
लोक निर्माण विभाग द्वारा खुली नहरों के किनारे 15 दिन के भीतर सुरक्षा कार्य कराए जाएंगे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पार्षदों द्वारा उठाई गई समस्याओं का समाधान कैंप से पूर्व अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। समयसीमा में कार्य न होने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, नगर आयुक्त ऋचा सिंह, सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं वार्ड 41 से 60 तक के पार्षद उपस्थित रहे।

+ There are no comments
Add yours