गढ़वाल विश्वविद्याल ने जारी की UET 2025-26 की अधिसूचना, कल से करें आवेदन

Estimated read time 1 min read

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल ने अपने परिसरों और संबद्ध कॉलेजों/संस्थानों में शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए बी.एड., एम.एड., बी.पी.एड. और एम.पी.एड. सहित विभिन्न पीजी कार्यक्रमों के लिए विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। कार्यक्रम विवरण, सूचना विवरणिका, शैक्षणिक अर्हता, प्रवेश प्रक्रिया आदि की विस्तृत जानकारी http://hnbguadm.samarth.edu.in एवं http://hnbgu.ac.in पर उपलब्ध है।

ऑनलाइन आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन हेतु ऑनलाइन लिंकः https://hnbguadm.samarth.edu.in/
ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ तिथिः  27 मई 2025
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथिः 20 जून 2025 (11रू50 रात्रि तक)
प्रवेश परीक्षा की तिथिः विश्वविद्यालय द्वारा पृथक से घोषित की जायेगी।

 

 

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours