ग्रीष्मकालीन प्रवास पर नैनीताल पहुंचे राज्यपाल, मिला गार्ड ऑफ ऑनर

Estimated read time 1 min read





विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की ली जानकारी

भीमताल : उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) शनिवार को अपने वार्षिक ग्रीष्मकालीन प्रवास पर राजभवन नैनीताल पहुंचे। राजभवन पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान कर सम्मानित किया गया।
राज्यपाल के आगमन पर कुमाऊं मंडलायुक्त दीपक रावत, आईजी रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी वंदना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी.एन. मीणा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने अधिकारियों से मंडल और जनपद में संचालित विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था एवं जनहित से जुड़ी योजनाओं की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध रूप से पहुंचाया जाए। राजभवन पहुंचने के साथ ही नैनीताल में राज्यपाल की सक्रिय उपस्थिति को देखते हुए प्रशासनिक गतिविधियों में भी गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours