उत्तराखंड सरकार ने 15 मार्च 2025 (शनिवार) को पहाड़ी होली के अवसर पर राज्यभर में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर यह अवकाश सभी शासकीय एवं अर्ध-शासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और स्कूलों में लागू होगा।
हालांकि यह अवकाश बैंकों, कोषागारों और उप-कोषागारों पर लागू नहीं होगा।
यह निर्णय राज्य की सांस्कृतिक परंपराओं के सम्मान और जनभावनाओं के मद्देनज़र लिया गया है, जिससे लोग पारंपरिक पहाड़ी होली को उत्साह और आनंद के साथ मना सकें।

+ There are no comments
Add yours