उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट ली है। सोमवार देर रात से गंगोत्री धाम में बर्फबारी शुरू हो गई, जबकि यमुनोत्री, बदरीनाथ और केदारनाथ में भी बर्फ गिरने की संभावना बनी हुई है। मैदानी इलाकों में घने बादलों और हल्की बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड में इजाफा हुआ है।
मसूरी में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं। चमोली और कर्णप्रयाग सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी मौसम बिगड़ा हुआ है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में हल्की बारिश की संभावना जताई है।
देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में बिजली चमकने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।

+ There are no comments
Add yours