मोदी की अपील पर देशभर से समर्थन, फिटनेस मुहिम को मिला WHO और बॉलीवुड का साथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ को देशभर से जबरदस्त समर्थन मिला है। 28 जनवरी को देहरादून में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह में पीएम मोदी ने तेल की खपत 10% तक घटाने और मोटापे से बचाव की अपील की थी। अब इस अभियान को बॉलीवुड, चिकित्सा जगत और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का समर्थन मिल रहा है।

पीएम मोदी ने डायबिटीज और हृदय रोगों में हो रही वृद्धि को लेकर चिंता जताई और नागरिकों से संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। इस पहल को अभिनेता अक्षय कुमार ने जीवनशैली में बदलाव का सही समय बताया, जबकि WHO साउथ-ईस्ट एशिया ने इसे “महत्वपूर्ण जनस्वास्थ्य कदम” करार दिया।

पी. डी. हिंदुजा हॉस्पिटल के सीईओ गौतम खन्ना, उजाला सिग्नस हेल्थकेयर के शुचिन बजाज, हर्ष महाजन समेत कई विशेषज्ञों और संस्थानों ने इस अभियान को समय की आवश्यकता बताया। टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल, इंडियन डेंटल एसोसिएशन और एंडोक्राइन सोसायटी ऑफ दिल्ली सहित कई प्रमुख संस्थान इससे जुड़ गए हैं।

खेल जगत से भी समर्थन मिला है। बॉक्सर विजेंदर सिंह, कोच मिकी मेहता और गौरव बिधूड़ी ने पीएम की सोच को सराहते हुए युवाओं को फिटनेस को अपनाने की सलाह दी है।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours